फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   युवक ने बीवी के प्राइवेट पार्ट को तेजाब से झुलसाया

युवक ने बीवी के प्राइवेट पार्ट को तेजाब से झुलसाया

Thu, 28 Mar 2019 05:38 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
युवक ने बीवी के प्राइवेट पार्ट को तेजाब से झुलसाया
युवक ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तेजाब से झुलसाया
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की घटना, पीड़ित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ब्याही महिला को उसके पति ने बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में तेजाब डाल दिया। पीड़िता को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।

नगर कोतवाली इलाके की एक महिला ने बताया कि उसने अपनी बेटी का विवाह करीब छह महीने पहले पुरामुफ्ती क्षेत्र में किया है। पीड़िता की मां की मानें तो उसका दामाद शराब के नशे का आदी है। वह आए दिन नशे में धुत होकर बेटी को गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर पिटाई कर देता है। बताया कि दो दिन पहले दामाद ने बेटी को बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में तेजाब डाल दिया। जिससे बेटी को गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने पीड़ित विवाहिता को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को उसकी मां ने घटना की शिकायत सीओ चायल से की। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed