फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   प्रेम प्रपंच में गोविंद की हत्या का शक

प्रेम प्रपंच में गोविंद की हत्या का शक

Thu, 31 Jan 2019 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रपंच में गोविंद की हत्या का शक
मंझनपुर। दादूपुर निवासी गोविंद के संदिग्ध दशा में गायब होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। उसके पिता ने प्रेमिका और उसके परिजनों पर हत्या करने की आशंका जताई है। गुरुवार को अदालत के निर्देश पर सैनी पुलिस ने प्रेमिका सहित पांच के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उसका बेटा गोविंद कक्षा 11 का छात्र है। 14 नवंबर की रात वह संदिग्ध दशा में घर से लापता हो गया था। मामले में 16 नवंबर को स्थानीय कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पीड़ित की मानें तो उसका बेटा मोबाइल सहित गायब हुआ था। ऐसे में पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों के सामने कई बार पेश होकर मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाने की मांग की। पर, सत्ता पक्ष के एक प्रदेश स्तरीय नेता का दखल होने के कारण अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। बताया कि 16 नवंबर को ही महाराष्ट्र में रहने वाले बहनोई के मोबाइल पर इलाके के निंदूरा गांव की एक युवती ने फोन किया था। वह गोविंद के बारे में पूछताछ कर रही थी। पीड़ित को शक है कि युवती गोविंद की प्रेमिका है।
विज्ञापन


उसी ने परिजनों के साथ मिलकर गोविंद की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया है। पीड़ित ने पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर सैनी पुलिस ने गोविंद की प्रेमिका सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में सैनी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही युवक को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed