फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   घर में सौतन देख भड़की विवाहिता

घर में सौतन देख भड़की विवाहिता

Sat, 07 Oct 2017 07:59 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
घर में सौतन देख भड़की विवाहिता
घर में सौतन देख भड़की विवाहिता
विज्ञापन

-पचास हजार रुपए की खातिर घर से निकाल किया दूसरी शादी, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी के सचवारा गांव में ब्याही युवती को 50 हजार की खातिर ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। विवाहिता को बेघर करने के बाद पति ने दूसरी शादी कर लिया। घर में सौतन देख विवाहिता के होश उड़ गए। शनिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के पनारा गोपालपुर गांव की रजवंती देवी की शादी पांच साल पहले करारी के सचवारा गांव में संतोष कुमार से हुई थी। बताया कि शादी के बाद से ही मायके से 50 हजार रुपये लाने की जिद कर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। महीने भर पहले पति ने पीटते हुए दो मासूम बच्चों के साथ घर से भगा दिया। मायके पहुुंची महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। दोनों परिवार के बीच हुई बिरादरी की पंचायत में भी बात नहीं बन सकी। विवाहिता को घर से निकालने के बाद युवक ने दूसरी शादी कर लिया। घर में सौतन लाने की जानकारी महिला को हुई तो होश उड़ गए। ससुराल पहुंच उसके बखेड़ा खड़ा कर दिया। महिला को आग बबूला देख ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। शनिवार को मंझनपुर पहुंची महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन




मिट्टी के ढेले में दबा किशोर, जख्मी
मंझनपुर(ब्यूरो)। महेवाघाट के पौर काशी रामपुर गांव निवासी लवलेश कुमार (12) पुत्र रमाजी शनिवार की सुबह गांव के समीप तालाब से पुताई के लिए मिट्टी की खुदाई करने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि मिट्टी खुदाई करते समय टीला ढह जाने से वह मलवे में दब गया। किशोर की चीख सुन तालाब के समीप मौजूद गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बालक को मलवे से निकालते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां किशोर की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाइक से गिरा किशोर घायल
मंझनपुर(ब्यूरो)। करारी कस्बे का अमन पुत्र कैसर शनिवार की सुबह घर से चौराहे के लिए बाइक लेकर निकला था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह चौराहे के समीप पहुंचा अचानक अनियंत्रित होकर बाइक समेत पटल गया। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को देतेे हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed