फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   तमंचे के बल पर विवाहिता से दुराचार का प्रयास

तमंचे के बल पर विवाहिता से दुराचार का प्रयास

Thu, 22 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर विवाहिता से दुराचार का प्रयास
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने तमंचे के बल पर विवाहिता से दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने और जबर्दस्ती का विरोध करने पर आरोपी युवक पिटाई करने के बाद भाग निकला। घर लौटे परिजनों को आपबीती बताई। आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। बुधवार को पीड़िता पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता मंगलवार की शाम घर पर अकेली थी। घर के अन्य सदस्य खेत पर काम करने के लिए गए थे। विवाहिता का कहना है कि घर में अकेली देख पड़ोसी युवक बहाने से भीतर घुस आया। जब तक वह कुछ समझ पाती युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन


युवक की दरिंदगी देख विवाहिता ने शोर मचाते हुए विरोध किया। बताया कि इस पर आरोपी युवक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। विवाहिता की चीख सुन गांव के अन्य लोग भागकर घटना स्थल की ओर पहुंचे। ग्रामीणों को देख आरोपी युवक धमकियां देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी विवाहिता ने घर लौटे परिजनों को आपबीती बताई। देर शाम पति के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता बुधवार को मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने पीड़िता को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमंचे के बल पर विवाहिता से दुराचार का प्रयास
जबरदस्ती का विरोध करने पर दरिंदे ने पीटा, एसपी से शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed