{"_id":"594580c74f1c1b615d8b491a","slug":"61497727175-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में बुझ गया कुल का आखिरी चिराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में बुझ गया कुल का आखिरी चिराग
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। पूरबशरीरा का नन्हू (38) चार भाइयों में इकलौता बचा था। शनिवार सुबह उसकी भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके पहले उसके तीन भाइयों की मौत हो चुकी है। वह घर का आखिरी चिराग था। नन्हू की मौत हुई तो सब्र का बांध टूट गया। परिजन दहाडे़ मारकर रो पडे़। परिजनों का कहना है कि युवक की करंट से मौत हुई, लेकिन लाश पड़ोसी के घर में मिलने से लोगों में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। पश्चिमशरीरा पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
पूरबशरीरा का नन्हू (38) पुत्र नत्थू लाल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह अपनी पत्नी पार्वती व बेटे अमित, गोजू और बेटी शालू के साथ रहता था। शुक्रवार की रात पत्नी से झगड़ने के बाद नन्हू पड़ोसी अवधेश सिंह के खाली पड़े मकान में सोने के लिए चला गया। सुबह युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। युवक की लाश पड़ोसी के घर में पड़ी मिली।
युवक का शव देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का कहना है कि युवक की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है। सुबह सोकर उठने के बाद वह बरामदे में लगे कूलर के ऊपर बिस्तर रख रहा था। इसी दौरान करंट लगने से वह दीवार से टकरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पड़ोसी के घर युवक की मौत होने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पश्चिमशरीरा एसओ राकेश तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में युवक की मौत, कोहराम
तीन भाइयों की मौत के बाद युवक की भी रहस्यमय परिस्थितियों में गई जान
पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार