{"_id":"5b6449064f1c1b9f3e8b4ee2","slug":"51533298950-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे में बर्तन धुलने वाला निकला शातिर चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबे में बर्तन धुलने वाला निकला शातिर चोर
Updated Fri, 03 Aug 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाबे में बर्तन धुलने वाला निकला शातिर चोर
अजुहा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर बरामद की दो बाइक
अजुहा (ब्यूरो)। कानपुर शहर के ढाबे में बर्तन धुलने वाला मजदूर शातिर चोर निकला। सैनी कोतवाली की अजुहा चौकी पुलिस ने उसे चोरी की दो बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान आजमगढ़ निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई।
अजुहा चौकी प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया शुक्रवार की दोपहर उन्हें मुखबिर से पता चला कि अजुहा मंडी गेट पर एक व्यक्ति चोरी की बाइक बेचने आया है। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान आजमगढ़ जनपद के गोवड़ी गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। मनीष के कब्जे से कानपुर से चुराई गई बाइक बरामद हुई। मनीष को पुलिस ने कर्रा किया तो उसने बताया वह कानपुर के एक ढाबे में बर्तन धुलता था। वहीं से बाइक चुराकर भागा था। इसके अलावा मनीष की निशानदेही पर कनवार गांव से एक अन्य बाइक बरामद हुई है।