{"_id":"5ad9ef1e4f1c1b320a8b5934","slug":"51524231966-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टीदारों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पट्टीदारों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा
Updated Fri, 20 Apr 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
चायल । पिपरी क्षेत्र के तिलगोड़ी गांव में शुक्रवार सुबह पट्टीदारों ने एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गई। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
तिलगोड़ी गांव की फात्मा बीवी ने बताया कि उसका पति फारूक सऊदी अरब में रहता है। घर पर वह बच्चों के साथ रहती है। पीड़िता के मुताबिक पट्टीदार आए दिन उसे गाली-गलौज करते हैं जबकि जवाब देने पर झगड़ा करने पर अमादा हो जाते हैं। शुक्रवार सुबह भी जेठ गालियां दे रहा था। ऐतराज जताने पर अपनी पत्नी व बेटी-बेटों संग मिलकर पिटाई शुरु कर दी। इस दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दे दिया। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।