फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पूर्व प्रधान समेत भतीजों पर मुकदमा

पूर्व प्रधान समेत भतीजों पर मुकदमा

Tue, 02 Jan 2018 12:38 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान समेत भतीजों पर मुकदमा
पूर्व प्रधान समेत भतीजों पर मुकदमा
विज्ञापन

-जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बसुहार गांव के प्रधान के घर कातिलाना हमले के आरोप में पूर्व प्रधान व उनके भतीजों के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दोनों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर विवाद है। हमले के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के बसुहार गांव की सुनीता देवी ग्राम प्रधान हैं। शनिवार रात प्रधान के घर किसी ने फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुन गांव में अफरा-तफरी मच गई। महिला प्रधान सुनीता देवी ने गांव के ही पूर्व प्रधान संगम लाल मिश्र के साथ भतीजे नीरज और अतुल पर हमले का आरोप लगाया था। सोमवार को पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर पूर्व प्रधान संगम लाल मिश्र के साथ उसके दो भतीजों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में कोतवाल उमाशंकर यादव ने बताया कि दोनों परिवारों में चुनावी रंजिश चल रही है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन



बहू की अस्मत के पीछे पड़ा ससुर
मंझनपुर (ब्यूरो)। करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में ब्याही युवती की अस्मत के पीछे उसका ससुर पड़ा हुआ है। आए दिन मौका पाते ही छेड़खानी कर रहा है। पीड़िता ने आपबीती पति के साथ घर के अन्य सदस्यों को बताई तो वे लोग उसे ही उल्टा धमकाने लगे। सोमवार को पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed