फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मधुमक्ख्यिों ने ले ली युवक की जान

मधुमक्ख्यिों ने ले ली युवक की जान

Tue, 21 Nov 2017 12:40 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
मधुमक्ख्यिों ने ले ली युवक की जान
मधुमक्ख्यिों ने ले ली युवक की जान
विज्ञापन

-सोमवार सुबह खेत से लौटते समय बोला था हमला, परिजनों में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल के रक्सराई गांव में सोमवार सुबह मधुमक्खियों ने एक युवक की जान ले ली। खेत से लौटते समय मधु मक्खियों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। सुनसान जगह होने के कारण लोग जब तक पहुंचते युवक की सांसे थम चुकी थी। गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

सरायअकिल थाना क्षेत्र के रक्सराई गांव का हरी प्रसाद (40) पुत्र सुन्दरलाल कुशवाहा किसान था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह खेत गया था। लौटते समय एक बाग में पेड़ में लगी मधुमक्खियों ने युवक पर हमला बोल दिया। कुछ दूर तक तो युवक जान बचाकर भागा पर मधु मक्खियों से वह नहीं बच सका। चीख पुकार सुन गांव के लोग भी घटना स्थल की ओर दौड़े । लेकिन किसी की हिम्मत युवक को बचाने के लिए नहीं हुई। मधुमक्खियों के काटने से युवक के पूरे शरीर में जहर दौड चुका था। जब तक परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाते सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed