फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दहेज की खातिर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

दहेज की खातिर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Fri, 26 Apr 2019 07:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
दहेज की खातिर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

पूरामुफ्ती में हुआ था विवाह, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती में विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता ने इसकी शिकायत शुक्रवार को एसपी से की है। मंझनपुर निवासी सुरेखा पुत्री रामअवतार ने बताया कि उसका विवाह करीब दो वर्ष पहले पूरामुफ्ती में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। मगर उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed