फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ओवरलोडिंग के खिलाफ चला डंडा, 80 बालू वाहन सीज

ओवरलोडिंग के खिलाफ चला डंडा, 80 बालू वाहन सीज

Sun, 10 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोडिंग के खिलाफ चला डंडा, 80 बालू वाहन सीज
मंझनपुर/पचिमशरीरा/बारा। जिले के बालू घाटों से बेखौफ ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन हो रहा है। शनिवार को पूरी रात चले अभियान में इसका खुलासा हुआ। टास्क फोर्स की टीम ने जिले भर में अभियान चलाकर बालू लदे 80 ट्रक-ट्रैक्टरों को ओवरलोडिंग एवं अवैध परिवहन करते हुए पकड़ लिया। सभी वाहनों को संबंधित थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। प्रशासन अब पट्टाधारकों के खिलाफ नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है। इस कार्रवाई से सरकारी खजाने को लाखों रुपये के राजस्व का फायदा होगा। दूसरी तरफ इसे लेकर बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जिले भर में यमुना के सात घाटों से बालू का खनन किया जा रहा है। बारिश में खनन बंद होने की आहट से कारोबारी बेखौफ होकर बालू की ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन कर रहे हैं। ट्रक, ट्रैक्टर और डंपरों में निर्धारित क्षमता और रवन्ने से तीन गुना अधिक बालू लोड कर रातों दिन फर्राटा भर रहे वाहनों की बदौलत जिले भर की सड़कों का दिवाला निकल रहा है। इससे सड़क हादसों में भी इजाफा हुआ है। इसे लेकर अमर उजाला ने मुहिम छेड़ रखी है।
विज्ञापन

चार जून को बालू के ओवरलोड वाहनों से क्षतिग्रस्त हो रही सड़कें तथा आठ जून को बेधड़क हो रही बालू की ओवरलोडिंग को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। खबर का असर रहा कि डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता ने अफसरों संग बैठक कर अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके तहत नौ जून की रात दस बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक जिले के सरायअकिल, पिपरी, पूरामुफ्ती, करारी, पश्विचमशरीरा, कौशाम्बी, महेवाघाट,मंझनपुर आदि थाना क्षेत्रों में अफसरों की टीम ने अभियान चलाकर वाहनों की चेकिुंग की। एडीएम राकेश श्रीवास्तव, एएसपी अशोक कुमार, एसडीएम सदर अश्वनी श्रीवास्तव, चायल के जितेंद्र श्रीवास्तव, खनन निरीक्षक राज रंजन संबधित थानों की पुलिस फोर्स के साथ मिलकर 65 बालू लदे ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर पकड़ लिए। सभी वाहनों को सीज कर संबंधित थाना पुलिस के हवाले कर दिया। प्रशासनिक कार्रवाई से रात भर बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। तमाम चालक अपने-अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


माननीय के फोन पर हिरासत में लिए व्यक्ति को छोड़ा
ओवरलोड बालू वाहनों को पास कराने के लिए जिले भर में जगह-जगह पासर लगे रहते हैं। शनिवार को नशे में धुत एक पासर ने सरायअकिल पुलिस द्वारा ओवरलोड वाहन रोके जाने पर जमकर हंगामा किया। खुद को इलाहाबाद जिले के विधायक का प्रतिनिधि बताने वाले इस शख्स ने पुलिस से भी अभद्रता की। इसके चलते उसे हिरासत में ले लिया गया। हालांकि बाद में विधायक के फोन पर पुलिस ने बगैर किसी कार्रवाई के ही छोड़ दिया। वहीं डीएम का कहना है कि ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन के खिलाफ शनिवार की रात अभियान चलाकर 65 वाहनों को सीज किया गया है। आगे भी इस तरह का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed