{"_id":"5a3d57774f1c1bce6d8b58eb","slug":"41513969527-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से आशियाना जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्टसर्किट से आशियाना जलकर राख
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्टसर्किट से आशियाना जलकर राख
-शुक्रवार दोपहर टेढ़ीमोड़ गांव में हुई आगजनी, परिवार हलाकान
-दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बुझाई आग
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज के टेढ़ीमोड गांव में शुक्रवार सुबह शार्ट सर्किट से आशियाना जलकर राख हो गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। आगजनी से भुक्तभोगी परिवार का करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ीमोड़ गांव निवासी शैम उद्दीन उर्फ बिहार किसान है। शुक्रवार दोपहर वह परिवार के साथ घर में मौजूद था। अचानक बिजली आपूर्ति आते ही शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। धुंए का गुबार देख शैमउद्दीन परिजनों के साथ जान बचाते हुए घर के बाहर भागा। लपटों को देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे गांव के लोग जब तक विद्युत आपूर्ति ठप कराते हुए आग पर काबू पाते घर में रखा फ्रिज, कूलर, टीवी, पंखा के साथ गृहस्थी जलकर राख हो गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आगजनी से पीड़ित परिवार का करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने ग्राम प्रधान के साथ हल्का लेखपाल को घटना की जानकारी दे दी है।
अप्पे की टक्कर से बाइक सवार घायल
चायल (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव का प्रेम प्रकाश पुत्र रामलाल शुक्रवार दोपहर बाइक से इलाहाबाद जा रहा था। तालाब तिवारी गांव के समीप सामने से आए अप्पे ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।