{"_id":"6a98370367814f3b700e2576","slug":"uncle-murdered-in-conspiracy-with-lover-for-jewelry-worth-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153154-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 80 लाख के गहने के लिए प्रेमी संग मिलकर करवाई मौसा की हत्या, तीन गिरफ्तार, एक की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 80 लाख के गहने के लिए प्रेमी संग मिलकर करवाई मौसा की हत्या, तीन गिरफ्तार, एक की तलाश
विज्ञापन
रोहिणी में रिश्तों का कत्ल : 80 लाख रुपये हड़पना चाहती थी साली की बेटी
- पुलिस ने कुछ ही घंटों में बेटी समेत तीन को किया गिरफ्तार, प्रेमी की तलाश तेज
- मौसा का दिल 20 फीसदी ही काम करता था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी में एक युवती सिमरन तनेजा (23) ने अपनी मौसा राकेश खन्ना (60) की अपनी प्रेमी हिमांशु, उसके साथी चिराग व पारस के साथ मिलकर हत्या कर दी। सिमरन मौसा के पास रखे 80 लाख रुपये के गहने लूटना चाहती थी। रोहिणी (साउथ) थाना पुलिस और रोहिणी जिले के स्पेशल स्टाफ ने हत्या की इस गुत्थी को कुछ ही घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए बुराड़ी निवासी सिमरन, जिम मालिक हिमांशु के साथी पारस (19) और हिमांशु के जिम में जिम ट्रेनर चिराग (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस फरार हिमांशु की तलाश कर रही है। शुरुआत में मामला संदिग्ध मौत का लग रहा था।
पुलिस ने बताया कि सिमरन तनेजा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है और मृतक की भांजी है तथा वह अपराध की कथित मुख्य साजिशकर्ता भी है। रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शशांक जायसवाल के मुताबिक, मंगलवार रात 8:14 बजे दक्षिण रोहिणी थाने को रोहिणी के सेक्टर-3 स्थित एक मकान में लूट और एक व्यक्ति के अचेत पड़े होने की सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर और जयपुर गोल्डन अस्पताल पहुंची, जहां परिजनों द्वारा लाए लगभग 60 वर्षीय राकेश खन्ना को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह दिल की बीमारी से पीड़ित भी थे। उनका दिल 20 फीसदी ही काम कर रहा था। वह एक साल से बीमार थे। डीसीपी ने बताया कि घटनास्थल की जांच, एफएसएल और अपराध टीम के निरीक्षण से पता चला कि मंगलवार शाम लगभग 7:30 बजे तीन व्यक्ति घर में घुसे थे, जबकि उनका एक साथी बाहर निगरानी कर रहा था। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले 30 अगस्त को इलाके की रेकी की थी। पुलिस ने बताया कि घर से लगभग 1.5 लाख रुपये नकद और सोने के कुछ गहने लूटे गए थे। इस संबंध में दक्षिण रोहिणी थाने में मामला दर्ज किया है।
उत्तरी जिले के संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि जांच में पता लगा कि आरोपियों को पता था कि पीड़ित राकेश खन्ना ने अपनी कुछ संपत्ति लगभग 75 लाख रुपये में बेची थी। इसके बाद रोहिणी साउथ थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर/स्पेशल स्टाफ प्रभारी संदीप गोदारा की टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से घर से लूटे गए लगभग 72,400 रुपये नकद और सोने की 2 अंगूठियां बरामद कर ली गई हैं।
विज्ञापन
तीन दिन पहले रेकी की थी : पीड़ित की भतीजी सिमरन ने अपने दोस्त और जिम मालिक हिमांशु के साथ मिलकर यह साजिश रची। उन्होंने 3 दिन पहले भी रेकी की थी और अपराध करने की कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रहे। उस दिन उन्होंने फिर कोशिश की। पूरी साजिश सिमरन ने रची थी।
मां और मौसियों को मेले ले गई थी : पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी सिमरन अपनी मां, मौसी(पीड़ित की पत्नी) और दूसरी मौसी को पश्चिम विहार के जन्माष्टमी का मेले दिखाने ले गए। सिमरन तीनों को मेले में छोड़कर आ गई और वारदात को अंजाम दिया।
ऐसे खुलवाया गेट : आरोपियों ने पीड़ित के घर की डोर बैल बजाई। पीड़ित बुजुर्ग ने पूूछा तो बताया कि वह डिलीवरी वाले हैं। पीड़ित ने उनके मोबाइल पर फोन करने को कहा तो आरोपी फोन नहीं कर पाए। ऐसे में पीड़ित ने गेट नहीं खोला। फिर सिमरन वह ऊपर गई और अपने अंकल से दरवाजा खोलने को कहा, जिससे दूसरे आरोपी घर में घुस पाए। उन्होंने हेलमेट, टोपी और मास्क पहन रखे थे और अपराध को अंजाम दिया। उन्होंने पीड़ित को काबू में किया, उनका मुंह दबाया, जिससे वे बेहोश हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।
सिमरन शिक्षिका है : सिमरन तनेजा पुत्री दिलीप तनेजा प्राइमरी टीचर हैं और मृतक की भतीजी हैं। वह वारदात की मुख्य साजिशकर्ता है। बाबा कॉलोनी, बुराड़ी दिल्ली निवासी चिराग पुत्र पिता अवधेश बाबा कॉलोनी, बुराड़ी में जिम ट्रेनर था। पारस पुत्र अनिल कुमार 12वीं कक्षा का छात्र है। वह पहले मुखर्जी नगर पुलिस स्टेशन के एक मामले में शामिल रहा है।
80 लाख लूट नहीं पाए : जब आरोपी वारदात को अंजाम दे रहे थी पीड़ित की पत्नी अपनी दो बहनों के साथ ऑटो से वहां आ गई। वहां आते देख बाहर खड़े हिमांशु ने अंदर लूटपाट कर रहे आरोपियों को बता दिया था। आरोपी पूरे गहने नहीं लूट पाए। सिमरन को पता था कि उसे मौसा ने एक मकान बेचा है और पूरी 80 लाख रुपये की रकम के गहने खरीद लिए हैं। ये गहने घर में रखे हुए हैं।