फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   तमंचे की नोक पर राहगीर से 18 हजार की लूट

तमंचे की नोक पर राहगीर से 18 हजार की लूट

Wed, 13 Dec 2017 08:13 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
तमंचे की नोक पर राहगीर से 18 हजार की लूट
तमंचे की नोक पर राहगीर से 18 हजार की लूट
विज्ञापन

-करारी के गुलामीपुर गांव के समीप बदमाशों ने की वारदात, सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो
करारी(कौशाम्बी)।
गुलामीपुर गांव के समीप बुधवार की दोपहर नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार युवकाें को तमंचे की नोक पर लेकर 18 हजार की नगदी लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए तुर्तीपुर गांव की ओर भाग निकले। बदमाशों के चंगुल से छूटे युवक थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी भी की पर कहीं सुराग नहीं लगा।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव निवासी शिवम पांडेय पुत्र शारदा प्रसाद पांडेय बुधवार की सुबह अपने बुआ के लड़के आकाश दुबे पुत्र अखिलेश दुबे के साथ बाइक से भरवारी जा रहा था। गुलामीपुर गांव के समीप पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया इसके बाइक छीनने लगे। विरोध करते पर बदमाश तमंचा दिखाते हुए जेब से 18 हजार रुपये निकाल लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए तुर्तीपुर गांव की ओर भाग निकले। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद थाने पहुंचे युवकों ने घटना की शिकायत पुलिस से की। हरकत में आई करारी पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी भी पर कहीं सुराग नहीं लगा। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
विज्ञापन




मिठाई की दुकान खंगाल ले गए चोर
पश्चिमशरीरा(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावां गांव निवासी लाल बहादुर ने गांव में सड़क किनारे मिठाई की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की रात शटर का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने नगदी समेत करीब 30 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित दुकानदार को सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed