{"_id":"5a2593e74f1c1b68678bfd5b","slug":"41512412135-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को निर्वस्त्र का बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को निर्वस्त्र का बेरहमी से पीटा
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को निर्वस्त्र का बेरहमी से पीटा
-बीच-बचाव करने पहुंचे पति को भी पीटकर किया लहूलुहान, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोतवाली के रामपुर मडूकी फैजीपुर गांव में सोमवार सुबह दंपति अपनों के गुस्से का शिकार हो गए। कलयुगी ससुर और जेठ ने बहू को निर्वस्त्र कर पीटते हुए बेटे को भी पीट लहूलुहान कर दिया। घरेलू विवाद में कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। मोहल्ले के लोगों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ। पीड़ित दंपति से तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
मंझनपुर कोतवाली के रामपुर मडूकी फैजीपुर गांव की रीना देवी पत्नी प्रकाश का अपनों से विवाद चल रहा है। बताया कि आए दिन उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। सोमवार सुबह घरेलू बातों को लेकर ससुर से कहासुनी हो गई। तीखी झड़प के बाद ससुर के साथ जेठ व जेठानी ने उसे निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीट दिया। पत्नी को पिटता देख प्रकाश बीच-बचाव करने पहुंचा तो हमलावरों ने उसे भी पीटते हुए अधमरा कर दिया। दंपति को पिटते देख मोहल्ले के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। बीच-बचाव करते हुए लोगों ने मामला शांत कराया। अपनों की पिटाई से आहत दंपति थाने पहुंचे और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़ित दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
युवक के खाते से शातिर ने निकाले 25 हजार रुपये
-बैंक कर्मी बन जाना था खाता और एटीएम कार्ड नंबर, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। रहीमपुर मुलानी गांव के एक युवक को साइबर क्राइम के शातिर ने 25 हजार रुपये का चूना लगा दिया। सोमवार की दोपहर बैंककर्मी बन खाता और एटीएम का कोड नंबर जान लिया। इसके बाद खाते से रकम पार कर दिया। 20 मिनट बाद मोबाइल पर रकम निकालने का मैसेज मिला तो युवक के होश उड़ गए। खाता और एटीएम कार्ड लॉक कराने के बाद पीड़िता थाने पहुंचा और घटना की शिकायत पुलिस से की। युवक से तहरीर लेकर पुलिस ने शातिर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
करारी थाना क्षेत्र के रहीमपुर मुलानी गांव निवासी विनय कुमार पुत्र हीरालाल ने स्थानीय बैंक में बचत खाता खोल रखा है। बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उसके मोबाइल पर काल आई। सामने वाले ने खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए खाता नंबर और एटीएम कार्ड का कोड पूछ लिया। युवक कुछ समझ पाता साइबर क्राइम के शातिर ने युवक के खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। थोड़ी ही देर में मोबाइल पर खाते से रकम निकाले जाने का मैसेज देख युवक के होश उड़ गए। आनन-फानन वह भागकर बैंक पहुंचा। खाता और एटीएम लॉक कराया। बैंक के बाद युवक सीधे थाने पहुंचा और घटना की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित युवक से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने रिपोर्ट साइबर सेल भेज दी है।