{"_id":"5a00718f4f1c1b97678b99bb","slug":"41509978511-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म में नाकाम दरिंदों ने युवती को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म में नाकाम दरिंदों ने युवती को पीटा
Updated Mon, 06 Nov 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म में नाकाम दरिंदों ने युवती को पीटा
-रविवार की शाम हुई घटना, दो के खिलाफ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज इलाके में रविवार की शाम दरिंदों ने युवती के साथ सामूहिक दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर दरिंदे युवती को पीटते हुए भाग निकले। घर लौटे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती बताई तो वे सन्न रह गए। देर शाम पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
कोखराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव में युवती रविवार की शाम घर पर अकेली थी। परिवार के लोग खलिहान पर गए हुए थे। बहाने से मोहल्ले के दो युवक पहुंचे और अकेली देख दबोच कर मनमानी का प्रयास करने लगे। युवकों का दुस्साहस देख पीड़िता चीखने लगी। इस पर दुराचार में नाकाम दरिंदों ने युवती को बेरहमी से पीट दिया। बताया कि पिटाई करने के बाद आरोपी कहीं भी शिकायत पर पूरे परिवार के जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। देर शाम घर लौटे परिजनों को युवती ने आपबीती बताई तो होश उड़ गए। युवती को लेकर पहुंचे परिजनों ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।