{"_id":"5c28e0a7bdec22570156b276","slug":"31546182823-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों की फटकार पर जुड़वा बहनों ने निगला जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों की फटकार पर जुड़वा बहनों ने निगला जहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली जुड़वा बहनों ने शनिवार रात परिजनों की फटकार से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। उन्हें प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दो लड़कियां जुड़वा बहनें हैं। दोनों पास के ही एक प्राइवेट स्कूल में इंटर में पढ़ती हैं। बताया जाता है कि लड़कियों का साथ पढ़ने वाले युवकों से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों ने शनिवार रात जुड़वा बहनों को फटकार दिया। इसी से नाराज बहनों ने परिजनों के सोने के बाद घर पर रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया।
तबीयत बिगड़ने पर परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने आननफानन बहनों को मुख्यालय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना को लेकर परिवार वाले पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं, पुलिस ऐसी किसी घटना की जानकारी से ही इनकार कर रही है।