{"_id":"5bf97f77bdec2241903d7d9a","slug":"31543077751-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की कोशिश में आठ महीने बाद केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म की कोशिश में आठ महीने बाद केस
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने के करीब आठ महीने बाद मामले में शुक्रवार को चरवा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 13 अप्रैल 2018 को वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य बाहर गए थे। इसी बीच पड़ोस का एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया और चाकू सटाकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इस पर पीड़िता ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता के मुताबिक शिकायत तभी उसने पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। शुक्रवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर ली। मामले में चरवा इंस्पेक्टर राकेश सरोज का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।