Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Plot to attack Bollywood actor foiled; Special Cell nabs two shooters

Delhi News: बॉलीवुड अभिनेता पर हमले की साजिश नाकाम, स्पेशल सेल ने दो शूटर पकड़े

Sat, 14 Nov 2026 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Plot to attack Bollywood actor foiled; Special Cell nabs two shooters
अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या में वांछित था एक शूटर
विज्ञापन


आरोपी जबरन वसूली के लिए व्यवसायी के घर पर फायरिंग करने जा रहे थे

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो शूटरों को गिरफ्तार कर जबरन वसूली से जुड़ी एक वारदात और एक बॉलीवुड अभिनेता पर हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। इनमें से एक शूटर अमृतसर में हाल ही में हुई हाई प्रोफाइल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या में वांछित था। आरोपी जबरन वसूली के लिए व्यवसायी के घर पर फायरिंग करने जा रहे थे। एक शूटर उस समय मुंबई से गिरफ्तार किया गया है, जब वह एक बॉलीवुड अभिनेता पर गोली चलाने की साजिश रच रहा था।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त चैतन्य नारा ने बताया कि एसीपी विवेक त्यागी, इंस्पेक्टर पंकज चौहान और इंस्पेक्टर सुरेश चंद चौधरी की टीम इनकी काफी समय से तलाश कर रही थी। इस पुलिस टीम ने सिंडिकेट के एक शूटर जालंधर के न्यू गांधी नगर निवासी विकास ठाकुर उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। ये विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के इशारे पर दिल्ली के एक प्रमुख व्यवसायी को निशाना बनाने आया था। इससे बाद मुंबई से दूसरे शूटर पंजाब के तरनतारन निवासी दीप उर्फ दीपक सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। दीप पंजाब में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या के मामले में भी आरोपी है और उस मामले में पंजाब पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी विकास ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद स्पेशल सेल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में उतरा विकास
आरोपी विकास ठाकुर ने साल 2019 में एक नाबालिग के तौर पर पहली बार अपराध की दुनिया में कदम रखा, जब वह लूटपाट की घटना में शामिल पाया गया। साल 2023 में विकास ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को अवैध हथियार सप्लाई करना शुरू किया। बिश्नोई की गिरफ्तारी के बाद विकास ने अपना नाता गैंगस्टरों अनिल पंडित और रणदीप मलिक से जोड़ लिया। उनके लिए उसने कई आपराधिक गतिविधियों वाले नए लोगों को भर्ती, अवैध हथियारों का इंतजाम और उनकी सप्लाई तथा जबरन वसूली के लिए अलग-अलग जगहों और संभावित लक्ष्यों की रेकी आदि वारदातों को अंजाम दिया। इसके बाद विकास कॉन्ट्रेक्ट क्रिमिनल के तौर पर काम करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विदेश में छिपे गैंगस्टर ने अभिनेता पर गोली चलाने का काम सौंपा था
बाद में विकास विदेश में छिपे एक गैंगस्टर के लिए भी काम करने लगा। उसे मुंबई में एक बॉलीवुड अभिनेता पर गोली चलाने का काम सौंपा गया था। उसी समय विदेश में छिपे इसी गैंगस्टर का एक और शूटर दीप उर्फ दीपक सिंह भी मुंबई में छिपा हुआ था। उसने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या की थी और गिरफ्तारी से बच रहा था। विदेश में बैठे उस गैंगस्टर ने अपने शूटर दीप उर्फ दीपक सिंह को मुंबई में ही छिपे रहने को कहा, ताकि वह उस अभिनेता पर गोलीबारी के हमले को अंजाम दे सके। आरोपी विकास ने विदेश में बैठे गैंगस्टर के साथ मिलकर दिल्ली के एक स्थानीय व्यवसायी पर गोलीबारी करने का एक और काम लिया। आरोपी विकास ने ही दीप का परिचय उस विदेशी गैंगस्टर से कराया था।


सिखों के खिलाफ कथित टिप्पणी करने पर अभिनेता पर हमला करना था
आरोपी दीप पहले ट्रक हेल्पर और ड्राइवर के तौर पर काम करता था। जल्दी पैसा कमाने के लालच और गलत संगत में पड़कर वह स्थानीय गैंग के जरिये विदेश में छिपे उस गैंगस्टर के संपर्क में आया और इस तरह संगठित अपराध की दुनिया में कदम रखा। पंजाब पुलिस ने दीप के साथी पलविंदर उर्फ काका को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपी दीप पुलिस से बचकर मुंबई में जाकर छिप गया। विदेश में छिपे उस गैंगस्टर ने आरोपी दीप को और लंबे समय तक छिपे रहने के लिए कहा, ताकि वह 1984 में सिखों के खिलाफ कथित टिप्पणी करने वाले एक अभिनेता पर हमला कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed