{"_id":"5b352aba4f1c1bf66e8ba9e5","slug":"31530211002-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से राजगीर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से राजगीर की मौत
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में गुरुवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक राजगीर की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहम्मदपुर गांव का दशरथ कुमार पटेल (55) पुत्र राम मनोहर पेशे से राजगीर था। गुरुवार सुबह वह साइकिल से खेत की तरफ जा रहा था। रास्ते में 440 वोल्ट का विद्युत तार टूटकर पड़ा था। इस तार के समीप पहुंचते ही दशरथ करंट की चपेट में आ गया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों व ग्रामीणों का आरोप है कि टूटा हुआ बिजली का तार दुरुस्त कराने के लिए कई बार विभागीय अफसरों को पत्र दिया गया था। इसके बाद भी किसी ने सुनवाई नहीं की। इसी वजह से राजगीर की जान चली गई। पीड़ितों ने फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है।