फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   साथी निकला गद्दार, चंद रुपए के लिए किया कत्ल

साथी निकला गद्दार, चंद रुपए के लिए किया कत्ल

Tue, 16 Jan 2018 12:58 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
साथी निकला गद्दार, चंद रुपए के लिए किया कत्ल
साथी ही निकला ऋषु का कातिल
विज्ञापन

-मटर के खेत की सिंचाई देने की बात को लेकर हुआ था विवाद
-हत्यारोपी ने कुबूला जुर्म, आलाकत्ल बरामद करते हुए पुलिस ने भेजा जेल
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
शमसाबाद (कौशाम्बी)। चक खोदायगंज गांव के युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि गद्दार साथी ने ही की थी। चंद रुपयों की खातिर विश्वासघात करते हुए दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आलाकत्ल बरामद करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। हालांकि यह भी चर्चा है कि नन्हें का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह राज ऋषु जान गया था। इसलिए भी वह उसे रास्ते से हटाना चाहता था। मौका पाकर रुपये के विवाद का बहाना बना उसने ऋषु को मौत के घाट उतार दिया।
मंझनपुर कोतवाली के चक खोदायगंज गांव निवासी ऋषु सोनकर (19) पुत्र फूलचंद्र हाई स्कूल का छात्र था। सेलरहा गांव के नन्हें पाल से रेहन पर 19 हजार में खेत लेकर उसने मटर की खेती कर रखी थी। शनिवार रात करीब सात बजे नन्हें पाल ऋषु को घर से खेत की सिंचाई करने के लिए बुलाकर ले गया था। खेत में ही नन्हें पाल और ऋषु के बीच सिंचाई के चंद रुपयों को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर नन्हें ने यूकेलिप्टस के डंडे से ऋषु के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मनगढ़ंत कहानी बनाकर अस्पताल में भर्ती हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद वह भाग निकला। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने साथी पर हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई के लिए चक्काजाम किया। देर रात मृतक के भाई राहुल की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर सोमवार दोपहर आरोपी नन्हें को गांव के ही एक निजी नलकूप से पकड़ लिया। पुलिस के कर्रा करने पर युवक ने जुर्म स्वीकार करते हुए रहस्य का पर्दाफाश किया। आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद करते हुए पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

-----------------------
गम और गुस्सा के बीच हुआ अंतिम संस्कार
शमसाबाद (ब्यूरो)। मृतक ऋषु की लाश रविवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। सोमवार को गम और गुस्से के बीच पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। युवक की हत्या के बाद से परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
प्रधान के खिलाफ भड़के परिजन और ग्रामीण
शमसाबाद (ब्यूरो)। मृत युवक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे गांव के लोगों ने जब वहां ग्राम प्रधान को देखा तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। बेवजह चक्काजाम किए जाने की बात सुन लोगों ने प्रधान को घेर लिया। हंगामा देख मौके पर मौजूद गांव के बुजुर्ग लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया।

---------------------------
राज खुलने के भय से सहमा रहता था नन्हें
शमसाबाद (ब्यूरो)। चर्चाओं पर अगर यकीन करें तो चक खोदायगंज के ऋषु और नन्हें के बीच काफी दिनों से दोस्ती थी। इसी दौरान नन्हें का किसी से प्यार हो गया। जिसे ऋषु जान गया और उसका विरोध करने लगा था। इसको लेकर दोनों के बीच कुछ मनमुटाव भी रहने लगा था। बताते हैं कि काफी दिन से आरोपी नन्हें ऋषु को रास्ते से हटाने की योजना बना रहा था। हत्या में शामिल दूसरे आरोपी को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed