फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बेकाबू रोडवेज खड्ड में पलटी, छह लोग घायल

बेकाबू रोडवेज खड्ड में पलटी, छह लोग घायल

Tue, 02 Jan 2018 12:38 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू रोडवेज खड्ड में पलटी, छह लोग घायल
रोडवेज खड्ड में पलटी, छह लोग घायल
विज्ञापन

-सोमवार दोपहर केशवापुर गांव के समीप हुई घटना
-इलाहाबाद से सवारी लेकर कानपुर जा रही थी बस
अमर उजाला ब्यूरो
कल्यानपुर (कौशाम्बी)। हाईवे पर केशवापुर गांव के समीप रोडवेज की एक बस सोमवार दोपहर कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में चली गई। दुर्घटना में परिचारक समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

इलाहाबाद से कानपुर जा रही गाजीपुर डिपो की बस सोमवार की दोपहर कोखराज के केशवापुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में चली गई। दुर्घटना में परिचारक आशुतोष निवासी सैदापुर गाजीपुर के अलावा मुसाफिर सचिन मिश्र पुत्र लालजी निवासी नरहरपुर भदोही, राजकुमार गुप्ता पुत्र बृज बिहारी निवासी सीसामऊ कानपुर, राजेश सैनी पुत्र राजकुमार निवासी कानपुर समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए बस में फंसे लोगों को बाहर निकालते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर बाद दूसरी बस से चालक ने सवारियों को कानपुर रवाना किया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed