{"_id":"59c805214f1c1b28688b656b","slug":"31506280737-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंख में मिर्ची डालकर ले भागे मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंख में मिर्ची डालकर ले भागे मोबाइल
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंख में मिर्ची डालकर ले भागे मोबाइल
-पुलिस ने दौड़ाकर एक आरोपी को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
सैनी कोतवाली के देवीगंज बाजार में रविवार रात मोबाइल शॉप में दुकानदार की आंख में मिर्ची डालकर बाइक से आए युवक डमी मोबाइल लेकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने पीछा कर एक युवक को दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
सौंरई बुजुर्ग निवासी लड्डू तिवारी ने देवीगंज बाजार में मोबाइल फोन की दुकान खोल रखी है। वह मोबाइल रिचार्ज के अलावा गिफ्ट आइटम भी बेचता है। रविवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर रहा था। नवरात्र मेला चलने की वजह से भीड़ भाड़ थी। इसी दौरान एक बाइक से तीन युवक आए और वीवो कंपनी का मोबाइल लेने की बात कही। लड्डू ने मॉडल पूछा। तीनों दुकानदान से बातचीत करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने उसकी आंख में मिर्ची पाउडर झोंक दी। इससे वह बिलबिलाने लगा। काउंटर में वीवी मोबाइल का डमी उल्टा रखा था। बदमाशों ने इसे मोबाइल समझा और लेकर भाग निकले। दुकानदार के शोर मचाने पर लोगों ने दौड़ा लिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही देवीगंज चौकी प्रभारी राजीव नारायण सिंह ने एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ हो रही है। दो आरोपी बाइक लेकर भाग निकले।
-----------------------------
आग से झुलसी दुराचार पीड़िता की मौत
मंझनपुर (ब्यूरो)। दुराचार के बाद गर्भवती हुई सैनी कोतवाली की एक युवती ने बुधवार को आग लगा ली थी। उसे गंभीर हालत में इलाहाबाद के एसआरएन में भर्ती कराया गया था जहां उसकी रविवार मौत हो गई। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के एक गांव की युवती को एक युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। शादी का झांसा देकर युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया था। युवती गर्भवती हो गई तो उसने शादी का दबाव बनाया तो युवक मुकर गया। इस पर युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ सैनी में दुराचार का मामला दर्ज कराया था। घर वालों के तानों से युवती आजिज थी। साथ ही आरोपी की ओर से परिजनों पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। इससे नाराज युवती ने बुधवार को आग लगाकर जान देने की कोशिश की थी। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उसे बचा लिया था। गंभीर रूप से झुलसी युवती को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से उसको एसआरएन रेफर किया गया था। जहां उसने रविवार को दम तोड़ दिया। इससे युवती के परिजनों में हाहाकार मचा है।