फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बालू घाट पर अफसरों का छापा

बालू घाट पर अफसरों का छापा

Tue, 16 Jan 2018 12:58 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
बालू घाट पर अफसरों का छापा
बालू घाट पर अफसरों का छापा
विज्ञापन

-पिपरी के रसूलपुर ब्यूर, सेउढा और औंधन घाट की छानी खाक, अज्ञात पर केस
-एसडीएम के साथ खनन अधिकारी और पिपरी पुलिस ने की कार्रवाई
फोटो नं-17
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। यमुना बालू घाटों पर रोक के बाद अवैध खनन की हकीकत जानने के लिए सोमवार को चायल एसडीएम के साथ खनन अधिकारी और पिपरी पुलिस ने रसूलपुर ब्यूर, सेउढ़ा और औधन घाट पर छापेमारी की। इस दौरान अफसरों को मौके पर कोई नहीं मिला पर, बालू खनन का सबूत जरूर मिला। जेसीबी से रास्ता खुदवाने के संबंध में अज्ञात के खिलाफ पिपरी थाने में खनन अधिकारी ने मुकदमा दर्ज करवा दिया है।
दोआबा के यमुना घाटों से रोक के बाद भी बालू का अवैध करोबार शाम होते ही शुरू हो जाता है। बालू खनन की हकीकत जानने के लिए सोमवार को एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, खनन अधिकारी राज रंजन ने पिपरी पुलिस के साथ रसूलपुर ब्यूर, सेउढ़ा और औंधन घाट पर छापेमारी की। इस दौरान अफसरों को हालांकि खनन करते हुए कोई नहीं मिला पर बालू निकासी के लिए घाट तक जाने के लिए रास्ते के साथ खनन के संकेत जरूर मिले। इस पर अफसरों ने जेसीबी मंगवाकर रास्ता खुदवा दिया है। ताकि, कोई वाहन बालू घाट तक न पहुंच सके। जांच पड़ताल के बाद खनन अधिकारी ने अज्ञात के खिलाफ पिपरी थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त कारोबारियों के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन



ठंड की चपेट में आने से महिला की मौत
-पूरामुफ्ती के गौसपुर गांव में रविवार रात हुई घटना, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
चायल/मनौरी। दोआबा में महीने भर से ठंड का सितम जारी है। पछुआ हवा के साथ बढ़ी शीत लहर कातिल हो गई है। ठंड से मौतों का भी सिलसिला जारी है। रविवार रात चायल के गौसपुर में महिला की ठंड लगने से मौत हो गई। शाम खेत से लौटने के बाद हालत बिगड़ी थी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चायल तहसील क्षेत्र के गौसपुर गांव की रहने वाली कमला देवी (55) पत्नी मिथलेश रविवार शाम खेत से लौटने के बाद सो रही थी। आधी रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। महिला को बिस्तर पर कांपते देख घर वालों ने आग जलाने के बाद घरेलू उपचार शुरू किया। जब तक परिजन अस्पताल ले जाते उसकी सांसें थम चुकी थीं। सोमवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों की मानें तो महिला की मौत से ठंड से हुई है। महिला की मौत से घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed