{"_id":"5a33f07a4f1c1b87698c1c13","slug":"21513353338-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को अगवा कर बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को अगवा कर बनाया बंधक
Updated Fri, 15 Dec 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को अगवा कर बनाया बंधक
-आरोपी के घर पहुंचे परिजनों ने कराया मुक्त, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। इलाहाबाद मजदूरी करने गए पिपरी के बूंदा गांव का युवक एक युवती को अगवा कर घर लाने के बाद बंधक बना लिया। बेटी की तलाश करते हुए पीड़िता की दादी शुक्रवार को आरोपी के घर पहुंची। हंगामा करते हुए बेटी को आजाद कराया। पीड़ित महिला से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
पिपरी थाना क्षेत्र के बूंदा गांव के दो युवक महीने भर पहले इलाहाबाद मजदूरी करने गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान युवक ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसाते हुए अगवा कर लिया। इसके बाद युवती को घर लाकर बंधक बना लिया। बेटी की तलाश में भटकती हुई पीड़िता की दादी शुक्रवार को बूंदा गांव पहुंची। महिला को देख आरोपी घर छोड़कर भाग निकला। युवती को साथ लेकर दादी महिला थाने पहुंची और घटना की शिकायत पुलिस से की। युवती को महिला की सुपुर्दगी में देते हुए पुलिस ने तहरीर लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि युवती बहकावे में आ गई थी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दबंग हजम कर गए लोहिया आवास की रकम
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी ब्लॉक के गुरौली गांव निवासी बदलू पुत्र मेवालाल ने बताया कि वर्ष 2016 में उसे लोहिया आवास मिला था। आरोप है कि गांव के ही दबंगों ने आवास की रकम सामग्री दिलाने के नाम पर ले ली। रकम लेने के बाद उसे आधी अधूरी सामग्री मुहैया कराया। आवास का निर्माण पूरा नहीं होने पर उसने शेष रकम वापस मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शुक्रवार को पीड़ित ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई।