{"_id":"6a95b59c1ffc257698067106","slug":"consignment-of-paneer-seized-samples-sent-for-testing-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78812-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पनीर की खेप पकड़ी, जांच को भेजे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पनीर की खेप पकड़ी, जांच को भेजे सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी से फरीदाबाद के रास्ते दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-37 सराय टोल के पास रविवार को संदिग्ध पनीर से भरी पिकअप पकड़ी गई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सूचना के आधार पर पिकअप को रोककर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद फूड सेफ्टी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी में भरे पनीर के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
बजरंग दल कार्यकर्ता पंकज जैन के अनुसार रविवार सुबह सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से पिकअप में बड़ी मात्रा में पनीर दिल्ली ले जाया जा रहा है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गाड़ी का पीछा कर सराय टोल के पास उसे रोक लिया। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अरबाज, दिलशाद और मनीष उर्फ सादिक बताए। तीनों के मेवात क्षेत्र के होने की जानकारी सामने आई। कार्यकर्ताओं ने पनीर की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसके कथित तौर पर मिलावटी होने की आशंका जताई। हालांकि गाड़ी में सवार लोगों ने पनीर से संबंधित बिल भी दिखाया। सूचना मिलने पर फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी पुनीत शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिकअप से बड़ी मात्रा में पनीर बरामद हुआ है। पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। फिलहाल खेप को आगे सप्लाई करने से रोक दिया गया है। अधिकारी पुनीत शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पनीर नकली या मिलावटी है या खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप है। रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बजरंग दल ने करीब 1236 किलो, जबकि फूड सेफ्टी अधिकारी ने 1136 किलो पनीर बताया है। वास्तविक मात्रा विभागीय रिकॉर्ड से स्पष्ट होगी।