फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   संसोधित खबर-

संसोधित खबर-

Wed, 01 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
संसोधित खबर-

विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, कोहराम
सैनी कोतवाली के त्रिलोकपुर गांव के पास हाईवे पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू।
सैनी कोतवाली के त्रिलोकपुर गांव के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सोनरन का पुरवा मजरा कोरियो गांव निवासी प्रकाश चंद्र (28) पुत्र विश्वराम सरोज सऊदी अरब में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। इन दिनों वह घर पर ही था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह वह किसी काम से अजुहा बाजार जा रहा था। रास्ते में त्रिलोकपुर के पास हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार प्रकाश ट्रक के नीचे आ गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा देख स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस लाश लेकर कोतवाली आ गई। उधर, घंटों घर वापस नहीं पहुंचने पर प्रकाश के परिजन उसके खोजबीन में जुट गए। इस दौरान हादसे की जानकारी होने पर घर वाले बदहवास हालत में कोतवाली पहुंचे। यहां शव देखते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन




चौकी इंचार्ज से धक्कामुक्की में सगे भाई समेत चार पर केस
-सरायअकिल के लाला का पुरवा गांव में सोमवार को हुई थी घटना
-स्कूल परिसर में बंद मवेशियों को बाहर कराने गई थी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा/कनैली(कौशाम्बी)। सरायअकिल का लाला का पुरवा गांव में दरोगा से धक्कामुक्की के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी तरफ आरोपी की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ चोरी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामलों की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरायअकिल थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा प्राथमिक स्कूल में शनिवार को उपद्रवी युवकों ने खुले आम घूम रहे मवेशी को स्कूल परिसर में बंद कर दिया। इस पर शिक्षकों ने मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों के साथ एसडीएम से की। एसडीएम के निर्देश पर चौकी प्रभारी कनैली रामकुमार पांडेय सोमवार सुबह हमराहियों के साथ गांव पहुंचकर स्कूल का ताला खुलवाने लगे। आरोप है कि गांव के ही दिनेश कुमार, नीरज, उमेश पुत्रगण अमृत लाल तथा बबूल पुत्र सुंदरलाल दरोगा से भिड़ गए। धक्का-मुक्की के साथ ही सभी दरोगा के साथ मारपीट करने पर आमादा हो गए थे। हमराहियों ने किसी तरह से चौकी प्रभारी को बचाते हुए सूचना अफसरों को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस फोर्स ने ग्रामीणों को समझाते हुए शांत कराया। इस मामले में मंगलवार को चौकी प्रभारी की तहरीर पर सरायअकिल थाने में चारों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। दूसरी तरफ अमृत लाल की तहरीर पर भी कल्लू उर्फ पंकज सिंह, ननका उर्फ बुद्धसेन तथा झुल्लर समेत तीन लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर मामलों की तफ्तीश की जा रही है।


चूल्हे की चिंगारी से मजदूर की गृहस्थी राख
कनैली (ब्यूरो)। सरायअकिल बाबा का पुरवा मजरा गोपसहसा निवासी लल्लू रैदास पुत्र रामसजीवन मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। मंगलवार सुबह वह अपनी पत्नी बच्चों के साथ धान काटने खेतों की तरफ चला गया था। घर पर उसकी बहू रामरती दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ मौजूद थी। दोपहर में अचानक चूल्हे की चिंगारी से उसके घर के छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा घर आग की लपटों से घिर गया। शोर सुन पड़ोसी ग्रामीण इकट्ठा हो गये। हैंडपंप की मदद से ग्रामीणों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। पीड़ित के मुताबिक आग में उसके घर में रखा अनाज, बिस्तर, कपड़ा, बर्तन समेत हजारों रुपये कीमती गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed