फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   गैंगरेप कर युवती का बनाया अश्लील वीडियो

गैंगरेप कर युवती का बनाया अश्लील वीडियो

Tue, 10 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप कर युवती का बनाया अश्लील वीडियो
गैंगरेप कर युवती का बनाया अश्लील वीडियो
विज्ञापन

-मददगार टवेरा चालक ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया सामूहिक दुराचार
-साल भर गुमराह कर अस्मत लूटता रहा चालक, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिपरी इलाके की एक विवाहिता को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद टवेरा चालक ने सामूहिक दुराचार करते हुए अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। क्लिप वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवक युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए एसपी से गुहार लगाई है। एसपी ने मामले की जांच शुरू करा दी है।

पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की ब्याही युवती साल भर पहले चित्रकूट धाम दर्शन करने गई थी। देर रात वह घर लौट रही थी। रास्ते में एक टवेरा चालक ने मदद करने के बहाने उसको गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि टवेरा चालक ने उसको नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद दोस्तों के साथ दुराचार किया। इस दौरान उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। अब इसी वीडियो के जरिए वह उसको ब्लैकमेल कर रहा है। आए दिन वह उसका शारीरिक शोषण करता है। चालक की मनमानी से परेशान युवती ने जानकारी परिजनों को दी। सोमवार को वह परिजनों के साथ एसपी कार्यालय आई और मामले की जानकारी एसपी को दी। एसपी ने प्रकरण की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed