फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   फौजी की पत्नी समेत दो महिलाओं की कटी चोटी

फौजी की पत्नी समेत दो महिलाओं की कटी चोटी

Wed, 09 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
फौजी की पत्नी समेत दो महिलाओं की कटी चोटी
फौजी की पत्नी समेत दो महिलाओं की कटी चोटी
विज्ञापन

फोटो...
घर के भीतर सो रही थीं महिलाएं, एक महिला अस्पताल में भर्ती
भरवारी और सरायअकिल के अमवा गांव में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी/नेवादा।
चोटीकटवा ने जिले में भी दस्तक दे दी है। 18 घंटे के भीतर एक फौजी की पत्नी समेत दो महिलाओं की चोटी कट गई। इससे महिलाएं दहशत में हैं। एक महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना सरायअकिल के अमवा गांव में हुई जबकि दूसरी भरवारी नगर पंचायत के नेहरूनगर में। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की लेकिन चोटी कैसे कटी, इसके कारणों का पता नहीं चल सका।
इलाहाबाद समेत आसपास के जिलों में चोटीकटने की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा रखी थीं। कई जिलों से चोटी कटने की सूचनाएं आ रही थीं। अब कौशाम्बी में भी इसकी शुरुआत हो गई। सरायअकिल के अमवा गांव की माला देवी पत्नी सहादेव प्रजापति सोमवार शाम करीब सात बजे दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान उसकी चोटी कट गई। उसने बाल का गुच्छा देखा तो उसको पता चला कि चोटी कट गई है। इससे वह डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगी। परिजनों के साथ मोहल्ले के लोग इकट्ठे हुए। किसी तरह उसको समझा-बुझाकर शांत कराया। रात करीब 12 बजे वह घर के भीतर सो रही थी तो दोबारा उसकी चोटी कट गई। इससे माला देवी की हालत बिगड़ गई। पति देर रात उसको एक निजी अस्पताल ले गया। वह वहां चीखती-चिल्लाती रही। मंगलवार को भी दिन भर उसका यही हाल रहा। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे भरवारी नगर पंचायत के नेहरूनगर निवासी भारती पांडेय की पत्नी उमा पांडेय की चोटी कट गई। उमा पांडेय घर के भीतर सो रही थीं। चोटी कटने की जानकारी हुई तो उनकी हालत खराब हो गई। वह दहशत में आ गईं। सूचना पर भरवारी चौकी इंचार्ज ने जांच-पड़ताल की। उमा पांडेय के पति भारती पांडेय फौज में हवलदार हैं और मौजूदा समय असम में तैनात हैं। चोटी कटने की घटनाओं से महिलाओं व लड़कियों में डर बैठ गया है। पुलिस इसे अफवाह बता रही है। मगर लोग पुलिस की बात पर यकीन करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन



पैसे के लिए अफवाह उड़ाने की भी चर्चा
सरायअकिल के अमवा की माला देवी की चोटी कटने की घटना को लेकर तमाम तरह की बातें गांवों में हो रही हैं। गांव के लोग यह भी कह रहे हैं कि किसी ने चर्चा चला दी थी कि चोटी कटने पर रुपये मिलते हैं। आशंका जताई जा रही है कि इसी रुपये के लिए माला देवी ने चोटी कटने की अफवाह उड़ाई है। हालांकि उसकी स्थिति को देखते हुए लोगों ने पैसे के लिए चोटी कटवाने की बात को नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




‘चोटी कटने की घटना पूरी तरह से अफवाह है। जांच में यही सामने आया है। कई बिंदुओं पर जांच की गई, लेकिन ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे यह साफ हो सके किसी ने चोटी काटी है। इस तरह की घटनाओं से किसी को कोई मुआवजा नहीं मिलने वाला है। लोग जानबुझकर इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं।’
अशोक कुमार
एएसपी


चोटी कटने के बाद खौफ में सिर्फ बड़बड़ा रही हैं महिलाएं
तरह-तरह की जानकारी दे रही हैं महिलाएं, सुनकर हैरत में हैं लोग
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी/नेवादा।
चोटी कटने की हकीकत क्या है, इसकी सही जानकारी न तो उमा पांडेय दे पा रही हैं और न ही माला देवी। वे इतनी डर गई हैं कि सिर्फ बड़बड़ा रही हैं। दहशत इस कदर सवार है कि वे गुमसुम बैठी हैं। वे तमाम तरह की बातें बता रही हैं। इसे सुनकर लोग हैरत में हैं। इससे उनके परिजन चिंतित हो गए हैं।

जिले में सोमवार शाम से मंगलवार दोपहर के बीच दो महिलाओं की चोटी कट गई। वह भी घर के भीतर। चोटी कटवा का शिकार सबसे पहले सरायअकिल के अमवा की माला देवी हुई। माला देवी की चोटी सोमवार शाम करीब सात बजे कटी, तब वह घर के बाहर दरवाजे के समीप बैठी थी। इसी दौरान चोटी कटने की उसको जानकारी हुई। वह चीखने चिल्लाने लगी तो तमाम लोग पहुंचे। सबको वह यही बता रही है कि पीछे से एक निर्वस्त्र महिला आई और उसके बाल काटने लगी। उसकी बात सुनकर मोहल्ले की महिलाएं डर गईं। माला देवी की तबियत कई दिनों से खराब चल रही थी। इसलिए लोगों ने उसकी बात को तवज्जो नहीं दिया। मगर लड़कियों के जेहन में यह बात बैठ चुकी थी। रात 12 बजे दोबारा चोटी कटी तो पति सहादेव परेशान हो गया। वह उसे अस्पताल ले गया। वहां वह चौंक कर उठ जाती और बड़बड़ाने लगती। यही हाल उमा पांडेय का है। उमा पांडेय कभी बताती हैं कि कोई कमरे में आया था और चोटी काट कर चला गया। कभी बताती हैं कि एक महिला आई वह चोटी काट ले गई। तमाम तरह की बातें सामने आने से जांच करने पहुंचे दरोगा भी हलाकान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed