फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पूर्व प्रधान ने विवाहिता की लूटी अस्मत

पूर्व प्रधान ने विवाहिता की लूटी अस्मत

Thu, 20 Jul 2017 09:02 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान ने विवाहिता की लूटी अस्मत
पूर्व प्रधान ने विवाहिता की लूटी अस्मत
विज्ञापन

पांच साल से मायके में रह रही थी पीड़िता, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिपरी इलाके के एक पूर्व प्रधान ने विवाहिता की इज्जत लूट ली। बुधवार शाम विवाहिता घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग खेत में धान की रोपाई करने गए थे। दरिंदगी के बाद बदहवास हालत में छोड़कर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोपी पूर्व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता पति से मनमुटाव होने के कारण पांच साल से मायके में रहती है। बताया कि बुधवार शाम वह घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने लिए गए हुए थे। घर में अकेली देख पूर्व प्रधान बहाने पहुंचा और दबोच कर कमरे में उठा ले गया। विवाहिता ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसके मुंह में अपना गमछा ठूंस दिया। इसके बाद उसके साथ दुराचार किया। दरिंदगी करने के बाद पूर्व प्रधान कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर लौटे परिजनों को विवाहिता ने आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। जांच-पड़ताल करने के बाद पिपरी पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान नान्हें चंद्र के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के भेज दिया है। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल के साथ आरोपी पूर्व प्रधान की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से वह घर से फरार है।
विज्ञापन



शराबी ने पड़ोसन से किया दुराचार का प्रयास
मंझनपुर (ब्यूरो)। पिपरी इलाके में बुधवार दोपहर शराब के नशे में धुत युवक ने पड़ोसन से दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मारपीट पर आमादा हो गया। जब तक लोग बीच-बचाव करने पहुंचते आरोपी ने युवती को बेरहमी से पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सगी बहनों से सरेराह छेड़खानी
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह खेत से घर लौट रही सगी बहनों के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़खानी की। छींटाकशी करते हुए बड़ी बहन का हाथ पकड़ घसीटने का प्रयास किया। शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed