{"_id":"5a4a87244f1c1b4e718bc65c","slug":"201514833700-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाली चिकित्सक पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंगाली चिकित्सक पर केस दर्ज
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाली चिकित्सक पर केस दर्ज
-फर्जी दवाई के जरिए इलाज का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। फर्जी दवाओं के जरिए लोगों का इलाज करना सैनी के झोलाछाप बंगाली चिकित्सक को महंगा पड़ा। कस्बे के ही एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कौशाम्बी के प्रमुख बाजारों के साथ गांव-गांव झोलाछाप चिकित्सकों की लंबी फेहरिस्त है। इन्हीं के बीच सैनी बाजार में शेखर विश्वास ने भी क्लीनिक खोल रखी है। सैनी गांव के अशोक कुमार पुत्र शारदा प्रसाद का आरोप है कि चिकित्सक गांव की भोली-भाली जनता को इलाज के नाम पर लूट रहा है। पीड़ित का इलाज फर्जी दवाओं के जरिए किया जा रहा है। उसे भी फर्जी दवा दी गई थी। जब वह दवा लेकर एक अच्छे चिकित्सक के पास पहुंचा तो सच्चाई का पता चला। इलाज के नाम पर लूटने वाले चिकित्सक के खिलाफ भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सोमवार को पीड़ित अशोक कुमार की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस ने चिकित्सक शेखर विश्वास बंगाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। एसओ योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया फर्जी दवा के जरिए इलाज करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।