फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दुराचार का विरोध करने पर किशोरी को फूंका था जिंदा

दुराचार का विरोध करने पर किशोरी को फूंका था जिंदा

Wed, 13 Sep 2017 08:23 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
दुराचार का विरोध करने पर किशोरी को फूंका था जिंदा
दुराचार का विरोध करने पर किशोरी को फूंका था जिंदा
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना से ग्रामीणों में आक्रोश, गिरफ्तारी के बाद शांत हुए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज के छितानी का पुरवा की रोशनी सोमवार की रात हैवानियत का शिकार हुई थी। गांव के ही मानसिंह ने दुराचार का विरोध करने पर रोशनी को जिंदा आग के हवाले कर दिया था। कोखराज थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश था। गिरफ्तारी की जानकारी होने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
कोखराज थाना क्षेत्र के छितानी का पुरवा निवासी बृजलाल सोमवार को परिवार के साथ अपनी ससुराल में तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। घर पर उसकी 14 वर्षीय बेटी रोशनी अपनी बूढ़ी दादी के साथ मौजूद थी। रात करीब 11 बजे पड़ोसी युवक मान सिंह दीवार फांदकर घर में कूद गया था और किशोरी से दुराचार का प्रयास किया। किशोरी ने विरोध किया तो मानसिंह ने आपा खो दिया। दरिंदगी इस कदर सवार थी कि विरोध करने पर उसने रोशनी पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दिया। आग की लपटों से घिरी किशोरी को आरोपी छोड़कर भाग निकला। गंभीर हालत में झुलसी किशोरी को दादी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसको एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। मंगलवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव आया। देर रात पिता बृजलाल से तहरीर लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया और बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

किशोरी के साथ नहीं हुआ था दुराचार
एएसपी अशोक कुमार पांडेय ने मीडिया को बताया कि दुराचार का विरोध करने पर युवक ने यह सनसनीखेज घटना अंजाम दी है। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार किशोरी के साथ दुराचार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
चक्काजाम करने की कोशिश कर रहे थे ग्रामीण
मंझनपुर। दुराचार का विरोध करने पर जिंदा जलाई गई किशोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में जबर्दस्त आक्रोश था। मंगलवार की रात करीब आठ बजे तक ग्रामीण शांत थे, लेकिन बाद में वह उग्र हो गए और पुलिस का विरोध करना शुरू कर दिए। बुधवार की सुबह गुस्साए ग्रामीण चक्काजाम करने जा रहे थे। जानकारी होते ही पुलिस ने गिरफ्तारी की सूचना देकर लोगों को शांत कराया।
रोशनी के साथ हुई हैवानियत को लेकर छितानी का पुरवा व आसपास गांव के लोग आक्रोशित हैं। मंगलवार की रात करीब आठ बजे के बाद लोग एकजुट होना शुरू हुए। इससे रोशनी के पिता को मनोबल बढ़ा। पहले तो वह कुछ बोल ही नहीं रहे थे। ग्रामीणों ने़ ढांढस बंधाया तो उन्होंने कोखराज थाने की पुलिस से बातचीत की और मानसिंह पर आरोप लगाया। मानसिंह पर जैसे ही आरोप लगा, पुलिस सक्रिय हो गई। रात में ही पुलिस ने मानसिंह को गिरफ्तार कर लिया था। देर रात तहरीर मिली तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। बुधवार की सुबह भी लोग इकट्ठा हुए और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी बनाने लगे। हाईवे जाम करने के लिए लोग गांव से निकल पड़े थे। इसका पता चलते ही पुलिस ने गिरफ्तारी की सूचना देकर माहौल शांत कराया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए कई थानों की फोर्स बुला ली गई थी।
---------------------
अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने ली राहत की सांस
रोशनी का अंतिम संस्कार दोपहर बाद परिजनों ने किया। कड़ी सुरक्षा के बीच रोशनी का क्रिया कर्म किया गया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ग्रामीणों की गतिविधियों पर नजर गड़ाए रही। रोशनी की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता बृजलाल घटना का जिक्र करते ही रो पड़ते हैं।

--------------------
गम में रोशनी की दादी हुई बेसुध
रोशनी की मौत से उसकी दादी का बुरा हाल है। दादी रोते-रोते बेसुध हो जाती है। उनका यही कहना है कि यदि सामर्थ्य होता तो वह रोशनी की जान बचा लेती, लेकिन बुढ़ापे की वजह से वह ऐसा नहीं कर रही है। इसका उन्हें सबसे ज्यादा गम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed