फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कारोबारी को तमंचा सटाकर एक लाख लूटा

कारोबारी को तमंचा सटाकर एक लाख लूटा

Tue, 22 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी को तमंचा सटाकर एक लाख लूटा
कारोबारी को तमंचा सटाकर एक लाख लूटे
विज्ञापन

देर रात हुई घटना, तगादा का रुपया लेकर घर जा रहा था कारोबारी
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल।
स्थानीय बाजार से दुकान बंद कर निकले कारोबारी जिशान अहमद को बिन्नोई मोड़ के समीप बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूट लिया। घटना ओवरटेक कर अंजाम दी गई। लगभग एक लाख रुपया व मोबाइल लूटने के बाद बदमाश फरार हो गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पुरखास निवासी जिशान मोहम्मद पुत्र मोहम्मद सफी ने सरायअकिल बाजार में गिफ्ट सेंटर की दुकान खोल रखी है। सोमवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। जैसे ही वह बिन्नोई मोड़ के समीप सूनसान इलाके में पहुंचा। पीछे से दो बाइक सवार चार लोग आए और तमंचा दिखाते हुए उसको रोक लिया। बाइक रुकते ही एक बदमाश ने उसको तमंचा सटा दिया। जेब व डिग्गी की तलाशी लेने के बाद सारा रुपया लूट कर बदमाश भाग निकले। राहगीरों की मदद से जिशान ने घटना की जानकारी सरायअकिल थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पूछतांछ के दौरान पीड़ित ने यह बताया कि आज ही उसको पचास हजार रुपया बकाया का मिला था। बाकी के रुपये उसके पास थे। सारा पैसा उसकी जेब में था। बदमाशों ने आते ही जेब खंगाला और रुपया लेकर चले गए, इसके अलावा उसका वह मोबाइल भी ले गए। घटना की जानकारी होने पर एसओ राकेश तिवारी हमराहियों के साथ पहुंचे। इलाके की घेराबंदी की गई। सीओ चायल भी वहां पहुंचे, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। एसओ राकेश तिवारी का कहना है कि घटना संदिग्ध है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed