फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मंझनपुर नगर पंचायत का चर्चित लिपिक सस्पेंड

मंझनपुर नगर पंचायत का चर्चित लिपिक सस्पेंड

Sat, 12 Jan 2019 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर नगर पंचायत का चर्चित लिपिक सस्पेंड
मंझनपुर। नगर पंचायत मंझनपुर के चर्चित लिपिक श्यामबाबू केसरवानी को शासन के निर्देश के बाद चेयरमैन ने सस्पेंड कर दिया। निलंबन के दौरान श्यामबाबू कार्यालय से संबद्ध रहेगा। प्रकरण की जांच अधिशाषी अधिकारी मंझनपुर को दी गई है।
विज्ञापन


लिपिक श्यामबाबू का विवादों से गहरा नाता रहा है। पिछले दिनों टाउन एरिया कार्यालय में कर्मचारियों से बदसलूकी का मामला प्रकाश में आया था। एक मामले में श्यामबाबू के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज है। इससे पहले दो मर्तबा श्यामबाबू को बर्खास्त भी किया जा चुका है। उसके खिलाफ तमाम विभागीय आरोप लगे थे। इस पर निदेशक स्थानीय निकाय ने श्यामबाबू को निलंबित करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


चेयरमैन महताब आलम ने दस जनवरी को चर्चित लिपिक को निलंबित कर कार्यालय से संबद्ध रहने का निर्देश दिया है। इसके अलावा मामले की जांच अधिशाषी अधिकारी को सौंपी गई है। शासन ने दो सप्ताह में प्रकरण की जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed