फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शिक्षिका के घर नकब लगाकर तीन लाख की चोरी

शिक्षिका के घर नकब लगाकर तीन लाख की चोरी

Sat, 04 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
शिक्षिका के घर नकब लगाकर तीन लाख की चोरी
मंझनपुर। सदर कोतवाली के टेवां बाजार में गुरुवार की रात चोरों ने एक शिक्षिका के घर को निशाने पर ले लिया। नकब लगाकर घुसे चोरों ने करीब तीन लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के कमलेश कुमार बीस साल पहले टेवां बाजार आए थे। उनकी पत्नी निजी स्कूल में शिक्षिका है। वह लोग टेवां पेट्रोल पंप के पास तीन कमरों का घर बनाकर रहते हैं। गुरुवार की रात परिवार के लोग खा-पीकर सो रहे थे।
विज्ञापन


आधी रात को सभी गहरी नींद में थे तभी चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। कमलेश का कहना है कि चोरों ने एक बाक्स का ताला तोड़ा जिसमें गहने थे। बाक्स में कीमती कपड़े भी थे। चोर बाक्स से सिर्फ जेवर ले गए हैं। अनुमान के मुताबिक कमलेश ने बताया कि करीब तीन लाख की चोरी हुई है। सूचना के बाद टेवां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed