फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पश्मिशरीरा में युवती से गैंगरेप की कोशिश

पश्मिशरीरा में युवती से गैंगरेप की कोशिश

Fri, 12 Jan 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
पश्मिशरीरा में युवती से गैंगरेप की कोशिश
पश्मिशरीरा में युवती से गैंगरेप की कोशिश
विज्ञापन

-शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते भागे आरोपी, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। इलाके की एक युवती के साथ बुधवार सुबह पड़ोसी युवकों ने सामूहिक दुराचार का प्रयास किया। दरिंदों के चंगुल में फंसी युवती आबरू बचाते हुए चीख पड़ी। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है शिकायत पर पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बुधवार सुबह खेत की ओर गई थी। बताया कि इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे गांव के तीन युवकों ने उसे दबोच कर दुराचार का प्रयास किया। युवकों के चंगुल में फंसी युवती आबरू बचाते हुए चीख पड़ी। युवती के शोर मचाने पर दुराचार में नाकाम नाकाम दरिंदे कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घर पहुंची युवती आपबीती परिजनों को बताते हुए थाने पहुंची। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद पुलिस ने डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख बृहस्पतिवार को पीड़िता मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने एसओ पश्चिमशरीरा को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

--------------------
किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी युवक
मंझनपुर (ब्यूरो)। पइंसा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी मंगलवार शाम से लापता है। शाम को वह घर से खेत की ओर गई थी। तभी से गायब है। किशोरी के देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि गांव का एक युवक भी शाम से लापता है। परिजन को इसी युवक पर बहला-फुसलाकर किशोरी को भगा ले जाने का शक है। भुक्तभोगी ने इसकी तहरीर बृहस्पतिवार को थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
विवाहिता लापता, अनहोनी की आशंका
चायल (ब्यूरो)। पिपरी इलाके के एक गांव की रहने वाली विवाहिता बुधवार शाम घर से खेत की ओर गई थी। देर शाम घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर कहीं सुराग नहीं लगा। अनहोनी की आशंका जताते हुए बृहस्पतिवार को पीड़ित पति थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

----------------------



जबरन खेत से ट्रैक्टर निकाले जाने का आरोप
मंझनपुर (ब्यूरो)। करारी थाना क्षेत्र के रसूलपुर सोनी गांव निवासी छोटेलाल पुत्र गुरुचरन ने बताया कि उसने आराजी में अरहर की फसल तैयार कर रखी है। आरोप है गांव के दबंग ने जबरन उसकी तैयार फसल से ट्रैक्टर निकाल दिया। जानकारी होने पर उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इलाकाई पुलिस से न्याय से नहीं मिलते देख पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed