{"_id":"5a4a871e4f1c1b3c3d8c11bf","slug":"191514833694-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान ने तमंचा लेकर युवक को दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान ने तमंचा लेकर युवक को दौड़ाया
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने तमंचा लेकर युवक को दौड़ाया
-जमीन के विवाद में कहासुनी के बाद किया जान से मारने का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी के असरावल खुर्द गांव में सोमवार सुबह अलाव ताप रहे युवक को ग्राम प्रधान ने समर्थकों के साथ मिलकर तमंचा लेकर दौड़ा लिया। जमीन के विवाद को लेकर हुई कहासुनी पर जान से मारने का प्रयास किया। भुक्तभोगी से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
पिपरी थाना क्षेत्र के सुनील कुमार निषाद का ग्राम प्रधान से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। सोमवार सुबह वह घर के बाहर अलाव ताप रहा था। बताया कि इसी दौरान ग्राम प्रधान समर्थकों के साथ पहुंचा और युवक से भिड़ गया। तीखी झड़प के बाद प्रधान ने तमंचा निकालते हुए युवक को दौड़ा लिया। किसी तरह वह जान बचाते हुए पड़ोसी के घर में घुस गया। इसके बाद हमलावर प्रधान जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दोपहर बाद युवक मकदूमपुर चौकी पहुंचा और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़ित युवक से तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।