फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   टैक्टर ट्राली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

टैक्टर ट्राली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Thu, 07 Dec 2017 10:02 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
टैक्टर ट्राली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
टैक्टर ट्राली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह कटैया गांव में हुई घटना, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा(कौशाम्बी)। सरायअकिल के कटैया गांव में बृहस्पतिवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के कटैया गांव निवासी अमर नाथ (50) पुत्र जगमोहन बृहस्पतिवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली में लदे बालू को बराबर कर रहा था। इसी दौरान गांव का रुखसार अपना ट्रैक्टर बैक करने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाता अमर नाथ ट्राली की चपेट में आ गया। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग जब तक अधेड़ को अस्पताल ले जाते सांसें थम चुकी थी। गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेे लिया। हादसे से परिवार के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन


0000000
अप्पे की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
चायल(ब्यूरो)। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी तेज प्रताप बृहस्पतिवार की सुबह पिता राम प्रताप के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। गुरुद्वारा के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार अप्पे ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने दोनाें को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000
पुलिस ने प्रेमी युगल को दबोचा
चायल(ब्यूरो)। पिपरी इलाके का एक युवक डेढ़ माह पहले पड़ोसी किशोरी को लेकर फरार हो गया था। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस प्रेमी युगल की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को दोनों चायल कोर्ट मैरिज करने के लिए आए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। युवक को जेल भेजते हुए पुलिस ने किशोरी को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed