{"_id":"5a26d6324f1c1b71548c1387","slug":"191512494642-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार में नाकाम युवक ने किशोरी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार में नाकाम युवक ने किशोरी को पीटा
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुराचार में नाकाम युवक ने किशोरी को पीटा
-पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार, जांच के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोतवाली इलाके में रविवार शाम दुराचार में नाकाम दरिंदे ने किशोरी को बेहरमी से पीट दिया। तहरीर लेने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की।
मंझनपुर कोतवाली इलाके के एक गांव की किशोरी रविवार शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि जैसे ही वह अरहर के खेत में घुसी इसी दौरान पहले से मौजूद पड़ोसी युवक दबोच कर उसके साथ मनमानी करने लगा। युवक के चंगुल में फंसी किशोरी आबरू बचाते हुए चीख पड़ी। किशोरी की चीख सुन आस-पास खेत में मौजूद लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख दुराचार में नाकाम युवक ने किशोरी को बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोप है कि सोमवार का वह तहरीर लेकर थाने पहुंची। तहरीर लेने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने मंझनपुर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
जुआरियों पर नहीं लग रहा है अंकुश
उदिहिन(ब्यूरो)। मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के अनेठा, कैमा, मोगला, अफजलपुर, उवारी आदि आसपास के अन्य गांवों में दिन भर जुआरियों का जमघट लगा रहता है। ग्रामीणों की मानें तो पड़ोसी जिले से भी तमाम लोग इन गांवों में जुआ खेलने आते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि माहवार मोटी रकम बंधी होने के कारण इलाकाई पुलिस भी इन जुआरियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि यही जुआरी हारने के बाद इलाके में छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देते रहते हैं। लोगों ने एसपी से शिकायत करके क्षेत्र में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।