फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत

शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत

Sun, 03 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत
शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत
विज्ञापन

-गर्भवती होने पर सात फेरे से मुकरा प्रेमी, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोतवाली इलाके की एक युवती को प्रेमजाल में फंसा कर पड़ोसी युवक उसे दुल्हन बनाने का सपना दिखाया। झांसे में लेकर उसके साथ मनमानी करने लगा। महीने भर पहले गर्भवती होने पर युवती ने शादी करने की जिद की प्रेमी युवक मुकर गया। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर बात नहीं बन सकी। शनिवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती पड़ोसी युवक के प्रेम जाल में फंस गई। एक-दो मुलाकातों में दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें भी खा लिया। युवती को झांसे में लेकर युवक ने दुल्हन बनाने का सपना दिखाते हुए मनमानी करने लगा। सात महीने तक युवत उसकी अस्मत से खेलता रहा। युवती ने बताया कि गर्भवती होने पर उसने शादी करने की जिद की तो प्रेमी मुकर गया। इसके बाद मिलना भी बंद कर दिया। प्रेमी युवक की दगाबाजी की जानकारी युवती ने परिजनों को दी तो लोग सन्न रह गये। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर, बात नहीं बन सकी। शनिवार को पिता के साथ मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी प्रदीप गुप्ता ने एसओ पिपरी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। पड़ोसी युवक की दगाबाजी से युवती के साथ परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

----------------
मासूम बच्ची से दरिंदगी का प्रयास, केस
मंझनपुर (ब्यूरो)। पिपरी इलाके में शनिवार शाम पड़ोसी युवक ने नौ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया। बहाने से घर पर बुला मनचला युवक उसके साथ मनमानी करने लगा। पड़ोसी की मंशा भांप बच्ची चीख पड़ी। शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बच्ची की चीख सुन घर-परिवार के साथ मोहल्ले के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। देर रात पीड़ित पिता की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
किशोरी को बहकाकर भगा ले गया पड़ोसी युवक
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी को पड़ोसी गांव का एक युवक प्रेम जाल मेें फंसाकर भगा ले गया। बृहस्पतिवार शाम किशोरी घर से खेत जाने के बहाने निकली थी। देर रात घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला मोहल्ले का युवक उसे प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया है। शनिवार को पीड़ित पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed