फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रंजिशन लगाई आग, परचून की दुकान राख

रंजिशन लगाई आग, परचून की दुकान राख

Wed, 27 Jun 2018 12:14 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
रंजिशन लगाई आग, परचून की दुकान राख
नेवादा। सरायअकिल के रक्सराई गांव में सोमवार की रात एक परचून की दुकान में रंजिशन आग लगा दी गई। जद में आने से अंदर रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ ब्लास्ट कर गया। घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पीड़ित ने फिलहाल किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

रक्सराई निवासी सूर्यनरायण तिवारी पुत्र ईश्वरदीन तिवारी गांव के बाहर सड़क किनारे परचून की दुकान खोल रखी है। रोजाना की तरह सोमवार की रात भी वह दुकान बंद कर बस्ती के अंदर अपने घर सोने चला गया। इसी बीच आधी रात को अचानक दुकान में आग लग गई। आग की जद में आने से दुकान के अंदर रखा रसोईं गैस सिलेंडर विस्फोट कर गया। तेज धमाका सुन पड़ोसियों की नींद खुल गई।
विज्ञापन


आग की लपटें देख पड़ोसियों ने शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए। फायर स्टेशन को सूचना देने के साथ ही ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड पहुंचता कि इससे पहले ग्रामीणों ने घंटे भर की मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। सूर्यनाराण के मुताबिक आग में दुकान के अंदर रखा परचून का समान, अनाज, फ्रिज, टीवी नकदी समेत तकरीबन डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दे दिया है। सूर्यनारायण का आरोप है कि आग रंजिशन लगाई गई है। हालांकि खबर लिखने तक मामले में किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed