फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सगे भाईयों का मकान खंगाल ले गए चोर

सगे भाईयों का मकान खंगाल ले गए चोर

Wed, 27 Sep 2017 08:23 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
सगे भाईयों का मकान खंगाल ले गए चोर
सगे भाइयों का मकान खंगाल ले गए चोर
विज्ञापन

नगदी समेत पांच लाख रुपये के गहने किए पार, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल(कौशाम्बी)।
पिपरी के दरियापुर गांव में मंगलवार की रात बेखौफ चोर सगे भाइयों का मकान खंगाल ले गए। सेंध लगाकर घर के भीतर घुसे चोर नगदी समेत करीब पांच लाख की संपत्ति पार कर दी है। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
पिपरी थाना क्षेत्र के दरियापुर चायल निवासी अनंत कुमार पुत्र लल्लू मुंबई में रहकर कमाई करता है। घर पर पत्नी और बच्चे रहते हैं। अनंत की पत्नी रात में बच्चों के साथ गांव में चल रहे दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल होेने के लिए चली गई। इसी दौरान घर के पीछे दीवार में नकब काटकर घुसे चोरों ने आलमारी का ताला तोड़ 40 हजार नगदी के साथ करीब 4 लाख कीमत के गहने, बर्तन, कपड़े पार कर दिया। इसके बाद चोरों ने अनंत के भाई ज्ञान सिंह के घर में सेंधमारी की। ज्ञान सिंह भी मुंबई में रहता है। पत्नी मायके चली गई थी। यहां से चोरों ने 20 हजार नगदी के साथ करीब एक लाख का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ितों को सुबह हुई। घर का बिखरा सामान देख पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। पड़ोसी के घर चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। दो घरों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीण सहमे हुए हैं। आरोप है कि पुलिस की गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन



बाइक से टकराकर पलटा अप्पे, एक दर्जन लोग घायल
-हाईवे पर सल्लाहपुर गांव के समीप हुई घटना, बाइक सवार की हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो
चायल(कौशाम्बी)। हाईवे पर पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर गांव के समीप बुधवार की सुबह बाइक से टकराते हुए सवारी से भरा अप्पे पलट गया। दुर्घटना में बाइक सवार युवक समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी परिजनों और पुलिस को देते हुए स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बाइक सवार की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी निवासी सुमित कुमार पुत्र वीरेन्द्र कुमार बुधवार को साथी कल्लन के साथ पूरामुफ्ती के पावन गांव एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों बाइक से सल्लाहपुर बाजार आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अप्पे से बाइक टकरा गई। बाइक में टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित अप्पे पलट गया। हादसे में बाइक सवार युवकों के साथ गोविंद पुत्र राम सिंह निवासी डिहवा चरवा, जगदीश कुमार पुत्र बुधराम निवासी मादपुर, पहाड़ी पुत्र जगन्नाथ, लल्लन पुत्र लखन, पिंकू पुत्र राम राज निवासी कटौहला पिपरी समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा देख मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed