फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कोटेदार के खिलाफ प्रधान ने ग्रामीणों संग खोला मोर्चा

कोटेदार के खिलाफ प्रधान ने ग्रामीणों संग खोला मोर्चा

Wed, 27 Jun 2018 12:14 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
कोटेदार के खिलाफ प्रधान ने ग्रामीणों संग खोला मोर्चा
मंझनपुर। कौशाम्बी विकास खंड के कायमपुर गांव की प्रधान ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिला पूर्ति अधिकारी से जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


प्रधान प्रीती पांडेय का कहना है कि कोटेदार राशन कार्ड पर साफ दर में राशन का दाम नहीं लिखता। चावल व गेहूं तीन रुपये किलो दिया जाता है। ग्रामीणों को पूरा राशन नहीं दिया जाता। ग्रामीणों की शिकायत पर कोटेदार के खिलाफ अफसरों को कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे कोटेदार का मनोबल बढ़ा हुआ है। वह अब विरोध करने वालों को गालियां देता है। प्रदर्शन में मिलन पांडेय, प्रेम नरायण, शैलेंद्र, राजेश, मनीष, राजेश कुमार, भोलानाथ, विजय पांडेय, अरुण कुमार, नवरंग प्रकाश, शिव प्रकाश, चंदा देवी, राघवेंद्र सिंह, विनय कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed