फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मां-बेटी ने खाया जहर, भर्ती

मां-बेटी ने खाया जहर, भर्ती

Fri, 20 Apr 2018 07:12 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
मां-बेटी ने खाया जहर, भर्ती
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने गुरुवार सुबह बेटी की करतूत से आहत होकर जहर खा लिया। थोड़ी देर बाद बेटी ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। मां-बेटी को इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि एक 18 वर्षीय लड़की का पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। युवती अपने घर में ही गुरुवार को प्रेमी के साथ थी। इससे आहत मां ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। परिवार वाले महिला को लेकर इलाहाबाद जा रहे थे। इस बीच युवती ने भी जहर खा लिया। दोनों को इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मामले में नगर कोतवाल पवन त्रिवेदी का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed