फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   फांसी के फंदे पर झूल गया किशोर

फांसी के फंदे पर झूल गया किशोर

Wed, 26 Jul 2017 08:14 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
फांसी के फंदे पर झूल गया किशोर
बीमारी से परेशान किशोर झूल गया फांसी पर
विज्ञापन

घर के भीतर लटकती मिली लाश
अमर उजाला ब्यूरो
टेवा।
सदर कोतवाली के टेवा में बुधवार की सुबह एक किशोर ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीमारी से आजिज आकर आत्महत्या करने का हवाला परिजन दे रहे हैं।

टेवा निवासी अमन केशरवानी (16) पिता फूलचंद्र केशरवानी की मौत के बाद ठेला लगाकर व्यवसाय कर रहा था। उसकी मां सुशीला देवी जवाहर नवोदय विद्यालय में झाड़ू पोछा का काम करती है। बुधवार की सुबह करीब छह बजे सुशीला देवी काम करने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चली गई। घर में अमन केशरवानी अकेले था। सुबह करीब नौ बजे दूधिया दूध देने पहुंचा। दरवाजा न खुलने पर वह सुशीला के पास विद्यालय गया। सुशीला के साथ दूधिया वापस आया। खिड़की से मां ने भीतर देखा तो उसके होश उड़ गए। अमन का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। सूचना पुलिस को दी गई। टेवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकलवाया। मां ने पुलिस को बताया कि अमन पेट की बीमारी से परेशान था। वह दवा खा-खाकर परेशान हो गया था। आशंका जताई गई कि बीमारी से ही आजिज आकर अमन ने फांसी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed