फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   साइकिल-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

साइकिल-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

Wed, 28 Jun 2017 09:23 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
साइकिल-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत
सिराथू (कौशाम्बी)। सैनी थानाक्षेत्र के गिरधरपुर गढ़ी गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक साइकिल सवार से भिड़ गई। हादसे में साइकिल सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के गिरधरपुर गढ़ी गांव का राम स्वरूप (55) मंगलवार सुबह साइकिल से देवीगंज बाजार जा रहा था। गांव के समीप पीछे से आए बाइक सवार सुनील कुमार पुत्र चिरौजी लाल निवासी कुंडा ने टक्कर मार दिया। बाइक की जोरदार टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ चिटक कर दूर जा गिरा। हादसे में अधेड़ राम स्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनील को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



साइकिल-बाइक में भिड़ंत, अधेड़ की मौत
गिरधरपुर गढ़ी गांव के समीप मंगलवार की सुबह हुई घटना, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed