फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अधूरे मिले प्रधानमंत्री आवास, फटकारे गए प्रधान-सेक्रेटरी

अधूरे मिले प्रधानमंत्री आवास, फटकारे गए प्रधान-सेक्रेटरी

Sat, 12 Jan 2019 12:16 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
अधूरे मिले प्रधानमंत्री आवास, फटकारे गए प्रधान-सेक्रेटरी
बारा। जिला विकास अधिकारी विजय कुमार ने शुक्रवार को कौशाम्बी विकास खंड कार्यालय व क्षेत्र के दो गांवों का निरीक्षण कर विकास कार्यो की हकीकत देखी। एक गांव में प्रधानमंत्री आवास व शौचालय का निर्माण अधूरा होने पर प्रधान और सेक्रेटरी को तीन में काम पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीडीओ सबसे पहले कौशाम्बी ब्लाक पहुंचे। यहां दफ्तर के रख-रखाव व साफ-सफाई का कार्य देखा। डीडीओ ने बीडीओ हरिश्चंद्र के आवास को भी देखा। इसके बाद वह कोसम गांव पहुंचे। यहां 21 लोगों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिला था। पांच आवास में प्लास्टर का कार्य पूरा नहीं हो सका था। इसके अलावा गांव में 323 लोगों को शौचालय मिला था, जिसमें आठ शौचालय नहीं बने थे।
विज्ञापन


इससे नाराज डीडीओ ने प्रधान व सेक्रेटरी को फटकार लगाते हुए तीन दिन में काम पूरा किए जाने का निर्देश दिया। इसके बाद वह दोबारा कौशाम्बी ब्लाक आए। यहां गरीब और असहाय लोगों को कंबल बांटा गया। इस दौरान बीडीओ हरिश्चंद्र, एडीओ आईएसबी अमीर उद्दीन वारसी, वीडीओ सत्य प्रकाश व दिनेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed