फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   तमंचे की नोक पर विवाहिता से दुराचार

तमंचे की नोक पर विवाहिता से दुराचार

Sat, 11 Nov 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
तमंचे की नोक पर विवाहिता से दुराचार
तमंचे के बल पर विवाहिता से दुराचार
विज्ञापन

-न्याय के लिए भटक रही पीड़िता, एसपी ने जांच कर कार्रवाई का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पइंसा इलाके में रविवार को दरिंदे ने तमंचे के बल पर विवाहिता की अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। डरी-सहमी विवाहिता घर लौटे परिजनों को आपबीती बताई तो वह सन्न रह गए। दूसरे दिन पीड़िता शिकायत लेकर थाने गई पर पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता रविवार शाम घर पर अकेली थी। बताया कि इसी दौरान पड़ोस का युवक उसके पति को पूछने के बहाने घर पहुंचा। इस पर उसने पति के बाहर जाने की बात बताई। अकेली देख युवक उसे दबोच कर कमरे में उठा ले गया। जब तक वह शोर मचाती दरिंदे ने कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। देर रात सहमी विवाहिता घर लौटे परिजनों को पड़ोसी युवक की करतूत बताई। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता शुक्रवार को मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने पइंसा एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन




बाइक के लिए बहू को घर से भगाया
-विवाह के बाद से ही बाइक और पैसों के लिए प्रताड़ित कर रहे थे ससुराल के लोग
-पति समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दहेज में मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर मवई गांव के दहेजलोभी ससुरालवालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने पति समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरायअकिल थाना क्षेत्र के नंदौली गांव की रहने वाली दीपिका देवी की शादी दो साल पहले ही मवई गांव निवासी ओम प्रकाश से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल के लोग बाइक और एक लाख रुपये की मांग करने लगे थे। दहेज की यह मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। इधर, जब तमाम प्रयास के बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई, तो 8 दिन पहले युवती की बेरहमी से पिटाई की गई। पीटने के बाद उसे घर से निकाल दिया गया। मायके पहुंची युवती की हालत देख घरवाले सन्न रह गए। दूसरे दिन मायकेवालों ने जाकर मान-मनौव्वल का प्रयास किया। बिरादरी के लोगों की पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन बात नहीं बनी। बताया जाता है कि ससुराल के लोग बगैर बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी हुए विवाहिता को विदा कराकर ले जाने को राजी नहीं हुए। तमाम प्रयास के बाद भी जब दहेजलोभी ससुराल के लोग नहीं मानें, तो विवाहिता ने बृहस्पतिवार को इसकी तहरीर सरायअकिल थाने में दे दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, सास समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed