फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   फर्जी वीजा में भेज दिया खाड़ी देश

फर्जी वीजा में भेज दिया खाड़ी देश

Tue, 10 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
फर्जी वीजा में भेज दिया खाड़ी देश
फर्जी वीजा से भेज दिया खाड़ी देश
विज्ञापन

वीजा-पासपोर्ट के नाम एक किया सवा लाख की ठगी, शिकायत, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
करारी के एक बेरोजगार युवक को कबूतरबाज ने फर्जी वीजा पर खाड़ी देश भेज दिया। तीन महीने तक बेगारी करने के बाद युवक किसी तरह घर वापस आया। युवक ने एजेंट के खिलाफ सोमवार को एसपी को तहरीर दी है। एसपी ने मामले की जांच शुरू करा दी है।

करारी कस्बे के अंसारगंज मोहल्ले की सोनी देवी ने भाई को सऊदी अरब भेजने के लिए साल भर पहले पड़ोसी गांव के एक युवक से बातचीत की थी। युवक ने खुद को एजेंट बताते हुए उसे सऊदीअरब भेजने के लिए सवा लाख रुपये लिए। तीन किश्तों में उसने सवा लाख रुपए कबूतरबाज को दिया गया। रकम लेने के बाद कबूतरबाज ने युवक का खाड़ी देश का फर्जी वीजा देकर भेज दिया। सऊदीअरब पहुंचने पर उसे पता चला कि वीजा गलत है। तीन महीने तक उसने वहां बेगारी की। किसी तरह वह घर लौटा और परिजनों को सच्चाई बताई। इस मामले में एजेंट से बातचीत की गई और उससे रुपये वापस मांगे गए तो उसने धमकी दी। सोमवार को एसपी से मामले की शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed