फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   घर के बाहर बैठी सगी बहनों से छेड़खानी

घर के बाहर बैठी सगी बहनों से छेड़खानी

Wed, 20 Sep 2017 01:00 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर बैठी सगी बहनों से छेड़खानी
घर के बाहर बैठी बहनों से छेड़खानी
विज्ञापन

विरोध करने पर शोहदों ने पीटा, एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा इलाके में सोमवार शाम शोहदों ने घर के बाहर बैठी सगी बहनों से छेड़खानी की। विरोध करने पर युवकों ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। चरवा पुलिस ने मां की तहरीर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण में कार्रवाई शुरू कर दी है।
चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की सगी बहनें सोमवार शाम घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान गांव के मनचले युवक पहुंचे और छींटाकशी करते हुए दोनों से अभद्रता शुरू कर दी। एक युवक ने एक युवती का हाथ पकड़ लिया तो दूसरी युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर युवकों ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचने पर घर के लोग बाहर आए और मोहल्ले के लोग भी इकट्ठे हो गए। युवक धमकी देते हुए भाग निकले। देर शाम पीड़ित युवतियों की मां की तहरीर पर चरवा पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



जिला पंचायत सदस्य ने किया हमला, केस
-पुरानी रंजिश में पड़ोसी के घर बोला था धावा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिला पंचायत सदस्य अंबुज भारती के खिलाफ सोमवार को कोखराज पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि अंबुज भारती ने सोमवार को गांव के ही एक युवक से मामूली विवाद पर घर में घुसकर मारपीट की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा निवासी हरीशंकर तिवारी पुत्र जंगबहादुर की सोमवार सुबह जिला पंचायत सदस्य अंबुज भारती से रास्ते में कहासुनी हो गई। इसको लेकर दोनों पक्षों में तीखी झड़प भी हुई। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि इसी अदावत में सोमवार शाम जिला पंचायत सदस्य अंबुज भारती ने साथियों के साथ घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए पीट दिया। जिला पंचायत सदस्य का तांडव देख गांव के लोग सन्न रह गए। कोई भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। किसी तरह उसकी जान बची। मारपीट करने के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। देर शाम पुलिस ने हरीशंकर तिवारी की तहरीर पर हमलावर अंबुज भारती समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में वार्ड नंबर 13 के जिला पंचायत सदस्य अंबुज भारती का कहना है कि दो दिन पहले हरीशंकर तिवारी ने निजी नलकूप में नहाने पर एक दलित को मारपीट कर घायल कर दिया था। वह उसको थाने तक लेकर गए थे। इसी खुन्नस में उन्होंने एक भाजपा नेता के इशारे पर फर्जी मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed